Bhiwani News: चांग माइनर में गंदा पानी डालने का विरोध; ग्रामीणों ने रुकवाया पाइपलाइन का काम, सरपंच और ग्रामीणों में तीखी झड़प
भिवानी के चांग गांव में ₹17 लाख की पाइपलाइन परियोजना का ग्रामीणों ने विरोध किया है। आरोप है कि पंचायत गांव का दूषित पानी पीने की नहर (चांग माइनर) में डाल रही है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से शिकायत कर कार्य रुकवाया।
चांग। गांव चांग के पाना गोलागढ़ी से चांग माइनर तक दूषित पानी की निकासी के लिए डाली जा रही पाइप लाइन का कार्य बुधवार को ग्रामीणों के विरोध के कारण रोक दिया गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण पहुंच गए तथा सरपंच के साथ काफी देर तक कहासुनी हुई। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर उपायुक्त भिवानी को इस कार्य को रुकवाने के लिए शिकायत भी दी है।