Bhiwani News: जुई नहर के पुल पर बनेगा शहर का पहला ‘वर्टिकल पार्क’; गंदगी से मिलेगी निजात, सिंचाई विभाग की NOC का इंतजार
भिवानी नगर परिषद जुई नहर के पुल को वर्टिकल पार्क के रूप में विकसित करेगी। 6 फुट ऊंची जाली पर गमले लगाकर पुल को हरा-भरा बनाया जाएगा, जिससे नहर में कचरा फेंकने की समस्या खत्म होगी। जानें वार्ड-1 के पार्षद और नगर परिषद की इस खास योजना के बारे में।
भिवानी। सिंचाई विभाग से एनओसी मिलते ही जुई नहर के पुल को वर्टिकल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर परिषद ने पुल पर जाली लगाकर वर्टिकल पार्क बनाने की प्रस्तावित योजना तैयार कर ली है। योजना सिरे चढ़ने पर जहां शहर की सुंदरता बढ़ेगी वहीं राह चलते लोगों द्वारा पुल से नहर में कचरा फेंकने की समस्या से भी निजात मिलेगी।