Bhiwani News: डीसी साहिल गुप्ता का गढ़वा-खरकड़ी में रात्रि ठहराव; ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए समाधान के निर्देश, गांव को मिलेगी ई-लाइब्रेरी और जिम
भिवानी के डीसी साहिल गुप्ता ने सिवानी के गांव गढ़वा-खरकड़ी में रात्रि दरबार लगाकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। डीसी ने अधिकारियों को समस्याओं पर 2 सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए और गांव में ई-लाइब्रेरी व इंडोर जिम बनवाने का आश्वासन दिया।
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत सिवानी उपमंडल के गांव गढ़वा-खरकड़ी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ दरबार लगाया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए वे नागरिकों की समस्याओं पर दो सप्ताह के अंदर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर हल होने वाली समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा और प्रदेश सरकार स्तर की समस्याओं को चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा जाएगा।