Bhiwani News: भिवानी में विक्टोरिया स्ट्रीट लाइट से चमकेंगे मार्ग, ₹2.5 करोड़ का प्रोजेक्ट
भिवानी नगर परिषद ने शुरू किया सुंदरीकरण अभियान। हांसी रोड सहित प्रमुख मार्गों पर लगेंगे 250 नए विक्टोरिया स्ट्रीट लाइट पोल। ₹2.5 करोड़ की लागत से चमकेगा शहर।
भिवानी। शहर के सुंदरीकरण के तहत नगर परिषद ने हांसी रोड सहित प्रमुख मार्गों पर नए डिजाइन के विक्टोरिया स्ट्रीट लाइट पोल लगाने का काम शुरू कर दिया है। शुरुआती चरण में सर्कुलर रोड, रोहतक रोड, हांसी रोड और लोहारू रोड पर इन पोलों को स्थापित किया जा रहा है।