Bhiwani News: मानसून से पहले भिवानी की सीवर लाइनों में आएगी ‘नई जान’; ₹2 करोड़ के बजट से बदलेंगे 900 ढक्कन, 34 टेंडर जारी
भिवानी में जलभराव रोकने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने ₹2 करोड़ के 34 टेंडर जारी किए हैं। मानसून से पहले 2000 मैनहोल की सफाई, 900 खस्ताहाल ढक्कन बदलने और 10 नए जनरेटर सेट खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। जानें पूरा प्लान।
भिवानी। अब मानसून से पहले ही धीमी हो चुकी शहरी दायरे की सीवर लाइन में करीब दो करोड़ के बजट से नई जान आएगी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने मेंटनेंस के 34 अलग-अलग टेंडर कराए हैं, जिनमें करीब दो हजार सीवर मैनहोल, मुख्य सीवर लाइन और खुले बरसाती नालों की सफाई के अलावा शहरी दायरे के करीब 900 सीवर मैनहोल के ढक्कन और फ्रेम बदले जाना शामिल है। इसी तरह डिस्पोजलों पर गंदे पानी की निकासी कार्य के लिए 10 नए जनरेटर सेट भी खरीद किए जाएंगे।