Bhiwani News: मुंढाल में सर्कल कबड्डी महाकुंभ का आगाज; बनभौरी और सीसर की टीमें क्वार्टर फाइनल में, विजेता को मिलेगा ₹1.51 लाख इनाम

भिवानी के गांव मुंढाल में तीन दिवसीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि डीपी वत्स की मौजूदगी में हुए मुकाबलों में बनभौरी, बहुअकबरपुर और सीसर ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

भिवानी। गांव मुंढाल में मंगलवार को तीन दिवसीय सर्कल कबड्डी महाकुंभ का आगाज हुआ जिसमें बनभौरी, बहुअकबरपुर और सीसर की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। कार्यक्रम में डीपी वत्स ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

आयोजक तथा जिला पार्षद वार्ड नंबर 2 से राहुल मुंढाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को उभारने और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में हर वर्ष इस स्पर्धा का आयोजन किया जाता है।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक लाख 51 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख एक हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर को 61 हजार रुपये का इनाम प्रदान किया जाएगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.