Bhiwani News: हांसी गेट से अवैध फल मार्केट साफ, नप ने फुटपाथ से हटाया कब्जा
भिवानी नगर परिषद ने हांसी गेट पर फुटपाथ से अवैध फल बाजार हटवाया। डीसी के निर्देश पर हुई कार्रवाई, अब पार्किंग के लिए मिलेगी जगह। दोबारा कब्जा करने पर कड़ी चेतावनी।
भिवानी। नगर परिषद ने हांसी गेट पर शिव मंदिर के सामने लंबे समय से फुटपाथ पर कब्जा जमाकर चल रहे अवैध फल बाजार को वीरवार को हटवा दिया। नगर परिषद ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि भविष्य में यहां दोबारा फल मार्केट नहीं लगाया जाएगा।