Bhiwani Police Encounter: पुलिस को देख भाग रहे थे 25-30 केसों के कुख्यात बदमाश; नहर की ग्रिल से टकराई बाइक, दोनों की टूटी टांगें

भिवानी की CIA-2 पुलिस ने हत्या, डकैती और लूट के दो कुख्यात बदमाशों, जोनी और अंकित को गिरफ्तार किया है। पुलिस से बचने की कोशिश में बदमाशों की बाइक नहर की ग्रिल से टकरा गई, जिससे दोनों की टांगें टूट गईं। जोनी पर राजस्थान और हरियाणा में 25-30 मामले दर्ज हैं।

भिवानी : सी.आई.ए.-2 पुलिस ने ड़ोसी जिलों के साथ राजस्थान तक हत्या, डकैती व लूट के 2 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश पुलिस से भागते समय टांगें तुड़वा बैठे। सी.आई. ए.-2 पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों बदमाश चरखी दादरी निवासी जोनी व अंकित हैं। जोनी पर चरखी दादरी के साथ भिवानी व हिसार ही नहीं राजस्थान में भी हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती व चोरी के 25-30 केस दर्ज हैं।

वहीं अंकित पर हत्या के प्रयास सहित 2 केस दर्ज हैं। डी.एस.पी. अनूप कुमार ने बताया कि सी. आई.ए.-2 पुलिस को सूचना मिली थी कि तोशाम बाईपास पर नहर के साथ देवसर रोड पर बाइक सवार 2 युवक मुंह ढके बैठे हैं। वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सी. आई.ए.-2 इंचार्ज विशेष कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे व बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक नहर की ग्रिल से टकराई और दोनों की टांगें टूट गईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.