Bhiwani Police Operation Akraman: भिवानी में ‘ऑपरेशन आक्रमण’ का कहर; 47 आरोपी गिरफ्तार, चरस, अवैध शराब और ₹11,800 जुआ राशि बरामद
भिवानी पुलिस ने 'ऑपरेशन आक्रमण' के तहत जिले भर में बड़ी कार्रवाई की। 59 टीमों ने छापेमारी कर 47 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 14 भगोड़े शामिल हैं। अवैध शराब, 306 ग्राम चरस और जुए की राशि बरामद। जानें पुलिस की इस मेगा रेड की पूरी डिटेल।
भिवानी। जिले में चलाए गए ऑपरेशन आक्रमण के तहत सर्च व रेड अभियान में 13 प्राथमिकी दर्ज कर 47 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अभियान के दौरान 59 पुलिस टीमों में शामिल 249 अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिलेभर में कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कदम उठाए।