Bhiwani Road Safety: भिवानी शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री! DC साहिल गुप्ता के कड़े निर्देश- ओवरलोड स्कूल बसों और टाटा मैजिक के कटेंगे चालान
भिवानी के डीसी साहिल गुप्ता ने सड़क हादसों को रोकने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती और ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के निर्देश दिए हैं। जनवरी में हुए 31 हादसों में 12 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट पर है। ओवरलोड स्कूल वाहनों और टाटा मैजिक की अब नियमित चेकिंग होगी।
भिवानी। शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए सख्ती बरती जाएगी और इसके लिए साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। यह निर्देश डीसी साहिल गुप्ता ने लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित रोड सेफ्टी समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले टाटा मैजिक या अन्य वाहनों की नियमित चेकिंग कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाएं।