Bhiwani Samadhan Shivir: भिवानी में डीएमसी गुलजार मलिक ने सुनीं जनसमस्याएं; आधार कार्ड और पोस्टर विवाद पर दिए सख्त निर्देश
भिवानी के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में डीएमसी गुलजार मलिक ने नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पोस्टर न लगाने और आधार कार्ड सुधार जैसे मुद्दों पर अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए। जानें पेयजल शिकायत के लिए जारी टोल-फ्री नंबर।
भिवानी। डीएमसी गुलजार मलिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका शीघ्र समाधान करें। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में सोमवार को लघु सचिवालय के डीआरडीए हॉल में डीएमसी की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें शहर व आसपास के क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।