Bhiwani Weather Update: भिवानी में गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड; मार्च में ही पारा 36.5°C के पार, गेहूं की फसल पर संकट के बादल
भिवानी में मार्च के पहले 10 दिनों में ही अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो पिछले दशक में सबसे अधिक है। मौसम विशेषज्ञों ने बढ़ते तापमान के कारण गेहूं की पैदावार घटने की आशंका जताई है। जानें मौसम का ताजा पूर्वानुमान और बचाव के उपाय।
भिवानी। जिले में मार्च माह के पहले दस दिनों में ही अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि मार्च माह में ही तापमान 36 डिग्री के पार पहुंच गया है जिससे दोपहर के समय गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है।