Budaun Double Murder: बदायूं के HPCL पावर प्लांट में खूनी खेल! GM और कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में HPCL पावर प्लांट में दिनदहाड़े हुए डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. जनरल मैनेजर सुधीर गुप्ता और कर्मचारी हर्षित की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े हुए डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई. सैंजनी स्थित एचपीसीएल (HPCL) पावर प्लांट में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार पावर प्लांट के जनरल मैनेजर सुधीर गुप्ता और प्लांट में कार्यरत कर्मचारी हर्षित को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. गोली लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि दोनों के सीने में गोली लगी थी.

घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप

दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन में हड़कंप मच गया. जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

पुलिस के अनुसार दोनों के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी के लिए टीम के गठन किया है.

परिजनों की जांच की मांग

वही सूचना के बाद मृतक परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है. परिजनों ने कार्रवाई कर जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं इस घटना के बाद प्लांट में दहशत का माहौल बना हुआ है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.