Car Black Film Rules 2026: गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने के क्या हैं नियम? जान लें वरना कटेगा भारी चालान

अगर आपने भी अपनी गाड़ी के शीशों पर धूप से बचने अथवा प्राइवेसी के लिए ब्लैक फिल्म लगवा रखी है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। गुड़गांव पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त हो गई है

गुड़गांव : अगर आपने भी अपनी गाड़ी के शीशों पर धूप से बचने अथवा प्राइवेसी के लिए ब्लैक फिल्म लगवा रखी है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। गुड़गांव पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त हो गई है और ऐसे वाहनों के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनकी जेबें ढीली करने की तैयारी कर ली है। ऐसे वाहन चालकों पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जा रहा है।

 

यातायात पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एक से 25 फरवरी 2026 तक चलाए गए इस अभियान के दौरान 457 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रति वाहन दस हजार रुपये के हिसाब से कुल 45 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, वाहनों पर ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी एक बड़ा खतरा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.