CBSE से वंचित छात्रों को हाई कोर्ट से राहत: अब हरियाणा बोर्ड (HBSE) के तहत दे सकेंगे 10वीं की परीक्षा, आज से होंगे शामिल
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! स्कूल की संबद्धता विवाद के कारण CBSE परीक्षा से वंचित रहे 9 छात्रों को हरियाणा बोर्ड (HBSE) की परीक्षा में बैठने की मिली अनुमति। आज से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे छात्र।
चंडीगढ़ : संबद्धता विवाद के चलते सी.बी.एस.ई. की कक्षा 10वीं परीक्षा से वंचित रहे छात्रों को बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 11 में से 9 छात्रों को हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है। ये छात्र अब आज से शुरू हो रही हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।
दरअसल स्कूल द्वारा एडमिट कार्ड जारी न किए जाने के कारण छात्र सी.बी.एस.ई. की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। इस पर 9 छात्रों के अभिभावकों ने 19 फरवरी को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई दौरान अदालत ने अंतरिम राहत देते हुए छात्रों को सी.बी.एस.ई. के बजाय हरियाणा बोर्ड के तहत परीक्षा देने की अनुमति प्रदान की।