Chhagan Bhujbal: मंत्री छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर कार पार्किंग में उतरा, बड़ा हादसा टला
पुणे में मंत्री छगन भुजबल के हेलीकॉप्टर की खतरनाक लैंडिंग। हेलीपैड के बजाय कार पार्किंग में उतरा चॉपर। पायलट की बड़ी गलती, बाल-बाल बचे भुजबल। पूरी खबर यहाँ।
NCP के वरिष्ठ नेता और मंत्री छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया. वे पुणे में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई से पुणे जा रहे थे. हालांकि, तय हेलिपैड पर उतरने के बजाय, हेलीकॉप्टर एक कार पार्किंग क्षेत्र में उतर गया. पायलट की इस बड़ी गलती से एक बड़ी दुर्घटना टल गई. इस घटना में छगन भुजबल या कोई दूसरा शख्स घायल नहीं हुआ. मंत्री भुजबल इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए.
छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर मुंबई से पुणे जा रहा था. पुणे में तय लैंडिंग स्पॉट (हेलीपैड) पर उतरने के बजाय पास की एक कार पार्किंग में उतर गया. इस बात का डर था कि हेलीकॉप्टर के रोटर घूमते समय पार्किंग में खड़ी कारों से टकरा सकते हैं. पायलट की इस गंभीर गलती के बावजूद, हेलीकॉप्टर सुरक्षित रूप से उतर गया, लेकिन यह पूरी घटना खतरनाक साबित हुई. मंत्री भुजबल ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है. हालांकि, यह समझा जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
महात्मा फुले जयंती के अवसर पर पुणे आए
छगन भुजबल महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती के मौक पर कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पुणे आए थे. हालांकि, उनकी यात्रा के दौरान हुई यह अप्रत्याशित घटना चर्चा का विषय बन गई है. फिलहाल, इस मामले में हेलीकॉप्टर पायलट और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों से और जानकारी ली जा रही है. यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि पायलट की यह गलती तकनीकी कारणों से हुई थी या मानवीय भूल के कारण.