Chhatarpur Crime: छतरपुर में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन ठगी

छतरपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में बाइक सवार ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार कर दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ठगों ने पुलिस का नाम लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए चालाकी से उसकी सोने की चेन पार कर दी. पीड़ित महिला किरण यादव ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से डेरा पहाड़ी क्षेत्र में रह रही हैं. बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे वह घर से दूध लेने निकली थीं. उन्होंने मेडिकल स्टोर के पास स्थित ‘अंजना दूध डेयरी’ से दूध खरीदा और इसके बाद पास में ही ककड़ी लेने लगीं.

छतरपुर में पुलिस के नाम पर ठगी

इसके बाद उन्होंने महिला से कहा कि चेन उतारकर पल्लू में बांध लें, ताकि पुलिस को दिखाई न दे. जैसे ही महिला ने चेन उतारी, आरोपियों ने झपट्टा मारकर असली चेन ले ली और उसकी जगह नकली पुड़िया थमा दी. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेजी से बाइक लेकर फरार हो गए. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे.

केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने पुलिसकर्मी बनकर महिला से धोखाधड़ी की है. इस मामले में चोरी और धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं और यदि कोई खुद को पुलिसकर्मी बताकर इस तरह की मांग करता है तो तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं, ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.