Devoleena Bhattacharjee Iftar: बेटे जॉय और पति शाहनवाज संग देवोलीना ने मनाया पहला रमजान; तस्वीरें शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

'साथ निभाना साथिया' फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर अपने पहले इफ्तार सेलिब्रेशन की झलक साझा की है। पति शाहनवाज और बेटे जॉय के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया क्यों इस बार का रमजान उनके लिए बेहद खास है।

टीवी का पॉपुलर सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में अपने गोपी बहू किरदार से देवोलीना भट्टाचार्जी ने घर-घर पहचान बनाई है. एक्ट्रेस अक्सर ही अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. अब हाल ही में ‘गोपी बहू’ ने नई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो अपने पति और बेटे संग नजर आ रही हैं. इन फोटो पर देवोलीना ने क्यूट सा कैप्शन भी लिखा.

1 / 5
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीर शेयर की. इन तस्वीरों में देवोलीना के पति शाहनवाज और उनका बेटा भी नजर आया. देवोलीना इन फोटोज में पति संग इफ्तार करती हुई नजर आ रही हैं और टेबल पर खाना रखा हुआ दिखा.

2 / 5
देवोलीना ने इफ्तार की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "इस रमजान का एहसास अलग है… ज्यादा शुक्रिया, ज्यादा प्यार, ज्यादा साथ." इफ्तार की इन फोटोज में देवोलीना के पति शाहनवाज बेटे को गोद में लिए दिखाई दिए.

देवोलीना ने इफ्तार की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “इस रमजान का एहसास अलग है… ज्यादा शुक्रिया, ज्यादा प्यार, ज्यादा साथ.” इफ्तार की इन फोटोज में देवोलीना के पति शाहनवाज बेटे को गोद में लिए दिखाई दिए.

3 / 5
देवोलीना भट्टाचार्जी हर साल ही रमजान के महीने में अपने पति संग इफ्तार की तस्वीरें शेयर करती हैं. लेकिन इस बार के रमजान को उन्होंने अपने लिए काफी अलग बताया. एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर लोग तमाम तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं. कुछ लोग रमजान की बधाई देते हुए भी नजर आए.

4 / 5
जानकारी के लिए बता दें देवोलीना भट्टाचार्जी ने 14 दिसंबर 2022 को शाहनवाज शेख संग कोर्ट मैरिज की थी. शाहनवाज शेख पेशे से एक जिम ट्रेनर हैं. शादी के दो साल बाद देवोलीना ने 18 दिसंबर 2024 को एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम जॉय है.

5 / 5
Leave A Reply

Your email address will not be published.