Digital Census 2027: भारत में पहली बार होगी डिजिटल जनगणना; भिवानी में 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, DC ने दिए निर्देश
भिवानी में डिजिटल जनगणना-2027 को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में हुई इस ट्रेनिंग में बताया गया कि 1 मई से मकानों का सूचीकरण शुरू होगा। स्वतंत्र भारत की यह पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी, जो दो चरणों में पूरी की जाएगी।
भिवानी। डिजिटल जनगणना-2027 के तहत मकानों का सूचीकरण एवं मकानों की गणना एक मई से शुरू होगी। इसी को लेकर लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हाल में डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें डेटा संग्रह प्रक्रिया को सुचारू और सटीक बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।