Digital Census 2027: भिवानी में डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण शुरू, जानें कैसे करें स्व-गणना
भिवानी में 2728 प्रगणकों को डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण। 16 से 30 अप्रैल तक नागरिक पोर्टल पर खुद भर सकेंगे विवरण। जानें मकान सूचीकरण में पूछे जाने वाले जरूरी सवाल।
भिवानी। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिले में प्रगणकों और सुपरवाइजर को आठ अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में डिजिटल जनगणना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।