Election 2026: चुनाव का असर! ट्रेनों में अभी से टिकट के लिए मारामारी, वेटिंग 300 के पार; यात्री बेहाल

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली से इन राज्यों को जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है. ईद के त्योहार ने भी इस भीड़ को बढ़ाया है, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे वहां जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. हालत ये है कि ज्यादातर ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो गया है. ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है. राजधानी दिल्ली में रेलवे स्टेशनों में टिकट के लिए लोगों भीड़ नजर आ रही है.

दिल्ली से पश्चिम बंगाल जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों जैसे पूर्वा एक्सप्रेस, हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस और आनंद विहार-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में रिग्रेट (यानी सीटें पूरी तरह फुल) दिख रहा है, यानी इनमें टिकट नहीं है. वहीं कई दूसरी ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है.

ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल

पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव है. ऐसे में 19 और 20 अप्रैल को दिल्ली से पश्चिम बंगाल जाने वाली किसी भी ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है. वहीं दूसरे चरण के चुनाव (29 अप्रैल) से पहले भी यही हाल है. 26 और 27 अप्रैल की ट्रेनों में भी ज्यादातर जगह रिग्रेट दिख रहा है.

असम जाने वालों को भी हो रही दिक्कट

सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं, असम में 9 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले भी यही स्थिति है. 6 अप्रैल को दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में रिग्रेट दिख रहा है. बाकी ट्रेनों में भी कंफर्म टिकट मिलना बेहद मुश्किल है.

ट्रेनों में जबरदस्त भीड़

कुल मिलाकर, चुनाव के चलते ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ है और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं इसका एक कारण ईद का त्योहार भी है. घर से दूर रहने वाले लोग ईद के लिए अपने शहर जाते हैं, जिसकी वजह से ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है.

बंगाल में दो चरणों में मतदान

बात पश्चिम बंगाल चुनाव की करें तो चुनाव आयोग ने रविवार (15 मार्च) को धानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. जिसके मुताबिक 294 सीटों के लिए में दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान होगा है वहीं दूसरे चरण में 142 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. वहीं चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.