Faridabad News: फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, खेलते समय चारपाई के नीचे दबने से 14 महीने के मासूम की मौत

फरीदाबाद में खेलते समय लोहे की चारपाई गिरने से 14 महीने के मासूम रियांश की मौत। मां घर के काम में व्यस्त थी, तभी हुआ हादसा। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

फरीदाबाद : घर में खेलते समय 14 महीने के मासूम रियांश की चारपाई के नीचे दबने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार रियांश के पिता रणवीर प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करते हैं जबकि मां रितु गृहिणी है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे रितु घर के काम में लगी हुई थी और रियांश पास में खेल रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से लोहे की पाइप वाली चारपाई अचानक बच्चे के ऊपर गिर गई।

अनुमान है कि चारपाई का पाइप रियांश की छाती में लग गया जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद परिजन तुरंत उसे नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर वहां से बच्चे को बादशाह खान नागरिक अस्पताल रैफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.