Gannaur Crime: गन्नौर में बदमाशों का तांडव; फ्री शराब न देने पर ठेके में लगाई आग, नकदी लूटकर DVR भी ले गए बदमाश

गन्नौर के अटायल गांव में फ्री शराब न मिलने पर बदमाशों ने ठेके पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर आग लगाई, गल्ले से नकदी लूटी और सबूत मिटाने के लिए CCTV व DVR भी साथ ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गन्नौर : गन्नौर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे है। बदमाशों ने अटायल गांव स्थित शराब के ठेके पर फ्रेम शराब ने देने को लेकर ठेके पर आग लगा दी और गल्ले में रखी नकदी उड़ाकर फरार हो गए। जब ठेकेदार सुबह ठेके पर पहुंचा तो स्तर का ताला टूटा मिला और दुकान के अंदर धुंआ उठता दिखाई दिया। बदमाश शराब ठेके पर रखी नकदी लूटकर और शराब की बोतल फोड़ कर फरार हो गए।  फिलहाल पीड़ित ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी

घटना की जानकारी देते शराब ठेके पर मौजूद कारिंदे वीरेंद्र ने बताया कि वीरवार की रात वह ठेके पर था। इस दौरान बदमाश गोपाल अपने 2 साथियों सहित गाड़ी में सवार होकर आये और गाड़ी रोक फ्री में शराब मांगने लगे। जब ठेके पर मौजूद कारिंदे ने शराब देने से मना किया तो बदमाशों ने हथियार निकाल डराने की कोशिश की जिसके बाद आरोपी चले गए।

पीड़ित का आरोप है कि शराब की दुकान बंद होने के बाद आरोपी गोपाल अपने साथियों के साथ दोबारा आया और दुकान का ताला तोड़कर ठेके पर आग लगा दी और साथ ही गल्ले में रखी नकदी उठाकर ले गए। उन्होंने ठेके पर तोड़-फोड़ भी की। जिस वजह से ठेकेदार को लाखों रुपये का नुकसान भी हुआ है।

गनीमत रही आग ज्यादा नहीं फैली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बदमाश जाते हुए अपने साथ ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी उठा ले गए। फिलहाल पीड़ित में मामले की शिकायत पुलिस को दी है। गन्नौर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.