Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में सगे मामा ने की 4 साल की भांजी की हत्या, कार के नीचे मिला शव

गाजियाबाद के टीला मोड़ में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात। सगा मामा 4 साल की रहनुमा को घर से बहलाकर ले गया और हत्या कर शव कार के नीचे फेंका। आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गश्त के दौरान थाना मोबाइल को सूचना मिली कि बीकानेर 80 फिट रोड पर सड़क किनारे खड़ी एक कार के नीचे एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की. मृत बच्ची की पहचान रहनुमा (4 वर्ष), पुत्री रशीद, निवासी 60 फुटा रोड शमशाद गार्डन पसौंडा के रूप में हुई. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बच्ची को उसका सगा मामा जमील उर्फ छोटू घर से बहला-फुसलाकर ले गया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई. शव को छुपाने के उद्देश्य से शालीमार गार्डन क्षेत्र में कार के नीचे फेंक दिया. पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी मामा की तलाश में जुट गई है.

कार के नीचे मिला शव

एसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना मोबाइल को सूचना मिली थी कि बीकानेर 80 फुटा रोड पर सड़क किनारे एक कार के नीचे एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है. शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई करायी गयी तो शव की पहचान रहनुमा उम्र 4 वर्ष पुत्री रशीद निवासी 60 फुटा रोड शमशाद गार्डन पसौंडा के रुप में हुई. शुरुआती छानबीन में रहनुमा को उसका सगा मामा जमील उर्फ छोटू उसके घर से खिलाने के लिए ले गया था ,जहां उसकी हत्या कर शव को छुपाने के लिए शालीमार गार्डन में डाल दिया था.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

एसीपी ने कहा कि इस मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना टीला मोड़ पर केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.