Greater Noida News: पेट्रोल की जगह मिला पानी, 20 गाड़ियां खराब; प्रशासन ने सील किया पंप

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 51 में पेट्रोल की जगह पानी मिलने से हड़कंप। 20 वाहनों के इंजन हुए खराब। जिला पूर्ति अधिकारी ने पंप को कराया बंद। जानें क्या थी असली वजह।

ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल पंप में पानी पेट्रोल की जगह पानी मिलने के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है. लोगों द्वारा जिस पेट्रोल पंप के बारे में पेट्रोल की जगह पानी दिए जाने की बात ही थी, प्रशासन ने उस पेट्रोल पंप को बंद करा दिया है. इस घटना ने ना केवल वाहन चालकों को परेशान किया बल्कि पेट्रोल पंप की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए थे. बताया जा रहा है कि शनिवार को कई लोगों ने इस पेट्रोल पंप से अपनी गाड़ियों में पेट्रोल डलाया था.

ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल पंप में पानी मिलने का गंभीर मामला सामने आया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया. सेक्टर 51 स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की जगह पानी मिलने की शिकायत के बाद हड़कंप मच गया था. इस घटना ने ना केवल वाहन चालकों को परेशान किया, बल्कि पेट्रोल पंप की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए थे. बताया जा रहा है कि शनिवार को कई लोगों ने इस पेट्रोल पंप से अपनी गाड़ियों में पेट्रोल भराया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी गाड़ियां बीच रास्ते में बंद होने लगी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था.

एक के बाद एक 20 वाहन हुए थे खराब

पेट्रोल भराने के बाद वाहन चालक ने जब अपनी गाड़ी स्टार्ट की तो शुरुआत में सब सामान्य लगा लेकिन थोड़ी दूर जाने के बाद अचानक बंद हो गई. इस बीच करीब 20 वाहनों में खराबी आ गई थी. एक के बाद एक वाहन धीरे-धीरे वापस उसी पेट्रोल पंप पर आने लगे. लोगों को जानकारी हुई कि उनके वाहनों में मिलावटी पेट्रोल भर दिया गया है, तो लोगों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया था. इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया गया.

जांच में पेट्रोल की जगह मिला पानी

वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियों की जांच कराई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. गाड़ियों के टैंक में पेट्रोल की जगह पानी मिला, जिसके कारण इंजन ने काम करना बंद कर दिया. वहीं इस मामले को गंभीरता से देखते हुए प्रशासन को भी मौके पर बुलाया गया. प्रशासन की टीम मौके से पेट्रोल के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए भेज दिया. रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि पेट्रोल में पानी मिला हुआ था. जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम ने बताया कि मामले को गंभीरता से देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की.

अधिकारियों ने क्या कहा?

जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम ने कहा कि संबंधित पेट्रोल पंप को जांच पूरी होने तक बंद कर दिया गया. उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर लापरवाही है, जांच में सामने आया है कि अंडरग्राउंड पानी की पाइपलाइन फटी हुई थी. लेकिन पेट्रोल पंप प्रबंधन की तरफ से उसको ठीक नहीं कराया गया, जो की एक गंभीर लापरवाही मानी गई है. वहीं इस मामले में फिलहाल पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया है और जल्द ही पाइपलाइन को ठीक करने के भी निर्देश दिए गए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.