Haryana Athletics: स्टेट जूनियर चैंपियनशिप में भिवानी का जलवा, जीते 6 गोल्ड समेत 17 मेडल
करनाल के कर्ण स्टेडियम में 15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप संपन्न। भिवानी के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
भिवानी। करनाल के कर्ण स्टेडियम में आयोजित हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भिवानी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण सहित कुल 17 पदक जीते। इस उपलब्धि से जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ है।