Haryana Budget 2026: हरियाणा का ₹2.25 लाख करोड़ का बजट; 1 लाख युवाओं को AI ट्रेनिंग और महिलाओं के लिए ‘स्वस्थ नारी क्लीनिक’ का ऐलान

हरियाणा बजट 2026-27: सीएम नायब सैनी ने ₹2.25 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश किया। युवाओं के लिए 1 लाख AI ट्रेनिंग सीटें, किसानों के लिए 'एग्री डिस्कॉम' और हाँस्सी को 'मॉडर्न जिला' बनाने की घोषणा। 'हर नारी, स्वस्थ नारी' योजना से महिलाओं को मिलेगी बड़ी सौगात।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी बताैर वित्तमंत्री दूसरी बार आज बजट पेश कर रहे हैं। वित्त वर्ष 2026-27 में हरियाणा का कुल बजट 2.25 लाख करोड़ के पार आने का अनुमान है। इस दौरान सीएम सैनी ने महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया । उन्होंने बताया कि  हर नारी, स्वस्थ नारी योजना के तहत, प्रत्येक जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे।

सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के सिद्धांत किरत कर, नाम जप, वंड छक से की। अभी CM सैनी बजट भाषण पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा- एक लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद इन्हें नौकरी दी जाएगी। प्रदेश में एग्री डिस्कॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा, जिसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। हर नारी, स्वस्थ नारी योजना के तहत, हर जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक बनाए जाएंगे। नए जिले हांसी को मॉडर्न जिले के रूप में विकसित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.