Haryana CM Threat: सीएम सैनी को बम से उड़ाने की धमकी, चंडीगढ़ के स्कूलों में हड़कंप

हरियाणा के सीएम नायब सैनी को मिली बम से उड़ाने की धमकी। चंडीगढ़ और पंजाब के स्कूलों को भी निशाना बनाने का ईमेल। पुलिस, बम और डॉग स्क्वॉयड मौके पर तैनात।

हरियाणा : बड़ी खबर सामने आ रही है जहां हरियाणा के सीएम सैनी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। चंडीगढ़ के स्कूलों को आज सुबह मिले मेल में ये थ्रेट दिया गया। मेल में लिखा- सीएम सैनी चंडीगढ़ में रहिंदे ने, बम धमाके-ग्रेनेड हमले चलते रहेंगे। इसी के साथ कहा गया कि हम चंडीगढ़ और पंजाब के कई स्कूलों को सोमवार को निशाना बनाएंगे। 1 अप्रैल को चंडीगढ़ में BJP मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला हुआ था।

ईमेल में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें लिखा था कि अपने बच्चों को बचाओ। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.