Haryana Ladli Yojana: हरियाणा में 650 लाडलियों को डेढ़ साल से ‘मैच्योरिटी राशि’ का इंतजार; भिवानी में अटकी उच्च शिक्षा और शादियां
हरियाणा सरकार की 'आपकी बेटी हमारी बेटी' योजना के तहत भिवानी जिले की 650 से अधिक बेटियों का भुगतान डेढ़ साल से लंबित है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद भी ₹21,000 की बॉन्ड राशि न मिलने से बेटियों की पढ़ाई और शादी में बाधा आ रही है। जानें क्या बोलीं मंत्री श्रुति चौधरी।
भिवानी। हरियाणा सरकार की आपकी बेटी हमारी बेटी (पूर्व में लाडली योजना ) योजना में पंजीकृत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी बेटियों को डेढ़ साल से परिपक्वता राशि का इंतजार है। जिले के 9 खंडों में 650 से अधिक बेटियों के आवेदन लंबित हैं। राशि नहीं मिलने से किसी लाडली का उच्च शिक्षा का सपना धूमिल हो रहा है तो कई परिजन बेटी के हाथ पीले करने के लिए आर्थिक मदद की बाट जोह रहे हैं।