Haryana School Admission: भिवानी में ‘प्रवेश उत्सव’ का आगाज, सरकारी स्कूलों में जीरो ड्रॉपआउट का लक्ष्य
भिवानी में 20 अप्रैल तक चलेगा 'प्रवेश उत्सव' अभियान। शिक्षक घर-घर जाकर करेंगे बच्चों का नामांकन। सुपर-100, मुफ्त कोचिंग और डिजिटल शिक्षा जैसी सुविधाओं पर जोर।
भिवानी। सरकारी स्कूलों में दाखिला बढ़ाने के लिए जिले में 20 अप्रैल तक प्रवेश उत्सव चलाया जा रहा है जिसमें जीरो ड्रॉपआउट का लक्ष्य तय कर शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कर रहे हैं। शिक्षा विभाग ने बाल वाटिका से लेकर 12वीं कक्षा तक नामांकन की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी है।