Haryana Weather Update: हरियाणा में बढ़ने लगा पारा, 17-18 फरवरी को इन 6 जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें मौसम का हाल

हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव! दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी के बीच 17 और 18 फरवरी को सिरसा, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ समेत कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। किसानों के लिए विशेष सलाह और शहरों के तापमान की पूरी लिस्ट यहाँ देखें।

हरियाणा  : हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अब रात का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान में औसतन 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आज और कल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के कुछ जिलों सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। किसानों को सलाह दी गई है कि वह फसलों में हल्की सिंचाई और कीट प्रबंधन पर नजर रखें।

प्रदेश के 13 जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इनमें अंबाला (25.0), हिसार (27.0), नारनौल (27.0), भिवानी (26.0), भिवानी (28.1), फरीदाबाद (28.0), गुरुग्राम (25.7), करनाल (26.3), महेंद्रगढ़ (27.2), नूंह (27.7), रोहतक (25.7) और सिरसा एडब्ल्यूएस (26.5) शामिल हैं। जींद (24.8) और पानीपत (23.4) जैसे जिलों में तापमान 25 डिग्री से नीचे रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.