Haryana Weather Update: हरियाणा में सर्दी की विदाई, तेजी से चढ़ रहा पारा; जानें आज का हाल

हरियाणा में गर्मी का मौसस आ चुका है. ऐसे में रोजाना तापमान बढ़ता जा रहा है. अब सुबह-शाम की ठंड भी कम होने लगी है.

चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम गर्म हो गया है. राज्य में महज सुबह-शाम की ठंड रही है और दिन के समय तापमान तेजी से बढ़ रहा है. बीते 24 घंटे में राज्य में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट हुई है, तो वहीं दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है. राज्य में आज यानी सोमवार का दिन शुष्क बना रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है.

 

गर्मी की हो चुकी है शुरुआत: 17 फरवरी से मौसम में थोड़े बदलाव की संभावना है. आज दिनभर तेज धूप खिलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं. प्रदेश में धीरे-धीरे सर्दी की विदाई होने लगी है. ठंड का असर कम होते ही दिन के तापमान में दिन-ब-दिन इजाफा हो रहा है. जिसके चलते अब गर्मी का मौसम शुरू हो जाएगा. 17 फरवरी के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान लगाया गया है. जिसके चलते मौसम एक बार फिर बदल सकता है. जिसके कारण कहीं-कहीं बादल छाए रहने के आसार हैं.

 

चंडीगढ़ मौसम: चंडीगढ़ में अब सुबह-शाम की ही ठंड रह गई है, जबकि दिन के समय तेज धूप खिलने के कारण दिन का तापमान तेजी से बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक शहर में 14 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा. अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.