HBSE Board Exam 2026: हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पूरी, 22 जिलों में पहुँचे प्रश्नपत्र; जानें परीक्षार्थियों की संख्या और नए नियम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र जिला मुख्यालयों पर रवाना। इस बार 5.71 लाख छात्र देंगे परीक्षा, उत्तर पुस्तिकाओं पर पहली बार होगा QR कोड का ट्रायल। देखें अपने जिले के परीक्षार्थियों का आंकड़ा।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र रविवार को प्रदेश के सभी 22 जिला मुख्यालयों पर पहुंच जाएंगे। वहीं परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले 24 फरवरी को केंद्र अधीक्षक संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर बोर्ड मुख्यालय को रिपोर्ट करेंगे और परीक्षा संचालन की व्यवस्थाएं संभालेंगे। बोर्ड ने परीक्षा तैयारियों को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है।