HBSE Board Exam 2026: 10वीं-12वीं परीक्षा में नहीं मिलेगा QR कोड वाली उत्तरपुस्तिका, बोर्ड ने लिया फैसला
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को पुरानी पद्धति की ही उत्तरपुस्तिकाएं मिलेंगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को पुरानी पद्धति की ही उत्तरपुस्तिकाएं मिलेंगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल क्यूआर कोड वाली उत्तरपुस्तिकाओं का प्रयोग नहीं किया जाएगा हालांकि भविष्य में आंशिक रूप से इस व्यवस्था पर विचार किया जा सकता है। यह जानकारी बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा ने दी।