HBSE Board Exams 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं कल से शुरू, जानें जरूरी नियम

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं। भिवानी में 74 केंद्रों पर परीक्षा सामग्री वितरित की गई है। परीक्षार्थी ध्यान दें: एडमिट कार्ड पर लेमिनेशन न कराएं।

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी बुधवार से आयोजित होंगी। बुधवार को पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 12:30 से 3:30 तक आयोजित होगी। वहीं, कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी वीरवार से आरंभ होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा संचालन को लेकर सोमवार को शहर मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा सामग्री वितरित की गई। वहीं, जिले भर में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 74 परीक्षा बनाए गए हैं। सभी केंद्र अधीक्षक मंगलवार से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं संभालेंगे।

दरअसल, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से जिला मुख्यालय पर सोमवार को परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षकों को सामग्री वितरण की गई। साथ ही, केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा सामग्री वितरण के दौरान परीक्षा संचालन संबंधी दिशा निर्देश दिए गए। जिले में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें अकेले कक्षा बारहवीं के 14 हजार 250 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड की तरफ से दसवीं और बारहवीं के परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया है। उस पर क्यूआर कोड अंकित है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान क्यूआर कोड को स्कैन कर असल परीक्षार्थी की पहचान की जा सकती है। इसके अलावा इस प्रवेश पत्र पर ही रोजाना परीक्षा के बाद परीक्षार्थी, पर्यवेक्षक के भी हस्ताक्षर अनिवार्य किए गए हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों के हिदायतें दी गई हैं कि वे प्रवेश पत्र का लेमिनेशन न कराएं।

कक्षा दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 26 व 25 फरवरी को आरंभ होंगी। परीक्षाओं के लिए सोमवार से जिला मुख्यालय पर केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा सामग्री वितरित की गई। इस दौरान केंद्र अधीक्षकों को नकल रहित परीक्षाएं संचालन को लेकर जरूरी आदेश दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण की ली गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.