HBSE Exam 2026: हरियाणा बोर्ड परीक्षा में नकल पर बड़ी स्ट्राइक; जींद में सेवादार पर FIR, 4 सुपरवाइजर सस्पेंड और 14 केस दर्ज
हरियाणा बोर्ड की 10वीं हिंदी परीक्षा में नकल के 14 मामले पकड़े गए। जींद के झामोला में आंसर-की के साथ सेवादार गिरफ्तार, 4 पर्यवेक्षक ड्यूटी से हटाए गए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने दी कड़ी चेतावनी— "नकल नहीं, अकल काम आएगी।" जानें पूरी रिपोर्ट।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शनिवार को आयोजित दसवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा में प्रदेशभर में 14 नकल के मामले पकड़े गए। ड्यूटी में कोताही बरतने पर चार पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया गया जबकि जींद जिले के झामोला परीक्षा केंद्र में एक सेवादार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।