HBSE Exam 2026: हरियाणा बोर्ड परीक्षा में नकल के 13 केस दर्ज; चरखी दादरी में ड्यूटी में कोताही पर पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार के विशेष उड़नदस्ते ने भिवानी, रोहतक और चरखी दादरी में छापेमारी कर नकल के 13 मामले पकड़े। चरखी दादरी में एक ही कमरे से 7 केस मिलने पर पर्यवेक्षक को तुरंत ड्यूटी से हटा दिया गया है।
भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हुई 12 वीं की समाजशास्त्र व उद्यमिता एवं डी.एल.एड. की परीक्षा में नकल के कुछ केन्द्रों पर 13 मामले दर्ज किए गए तथा परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर एक पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त किया गया। शुक्रवार को 540 परीक्षा केन्द्रों पर संचालित हुई 12वीं एवं डी.एल.एड. की परीक्षा में 16, 162 परीक्षार्थी शामिल हुए।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि अध्यक्ष विशेष आर. ए. एफ. उड़नदस्ता द्वारा भिवानी, चरखी दादरी व रोहतक के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर छापेमारी की तथा नकल के 9 केस पकड़े। परीक्षा केन्द्र रावमावि मिसरी-1 (चरखी दादरी) पर नियुक्त पर्यवेक्षक अपर्णा को उनके कमरे में 7 नकल के मामले दर्ज होने पर उन्हें परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया।