High Court Denies Bail: जासूसी के आरोप में फंसी इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जासूसी गतिविधियों के आरोप में जेल में बंद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी है। मई 2025 से हिरासत में बंद ज्योति के खिलाफ राज्य सरकार ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शनिवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी। जासूसी गतिविधियों के आरोप में मई, 2025 से जेल में बंद ज्योति ने अपनी रिहाई के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।सभी पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस सूर्य प्रताप सिंह ने राज्य सरकार को इस मामले में विस्तृत जवाब पेश करने का निर्देश दिया था। जवाब में सरकार ने जमानत याचिका पर विरोध दर्ज करवाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.