Hisar: खिलाड़ी स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा का तलाक, कोर्ट में आपसी सहमति से हुए अलग

हिसार कोर्ट में मुक्केबाज स्वीटी बूरा और कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा का आपसी सहमति से तलाक। साल 2022 में हुई थी शादी, 2025 से चल रहा था विवाद। जानें पूरी खबर।

हिसार : हिसार में अर्जुन अवॉर्डी मुक्केबाज स्वीटी बूरा और कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा के बीच तलाक हो गया है। हिसार कोर्ट में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद भी खत्म हो गया है।

जानकारी के अनुसार कोर्ट में स्वीटी बूरा ने साफ कहा कि अब दीपक हुड्डा के साथ उनका रहना संभव नहीं है। वहीं दीपक हुड्डा ने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। दोनों की शादी साल 2022 में हुई थी, लेकिन फरवरी 2025 से रिश्तों में खटास आ गई थी। इसके बाद से यह मामला लगातार विवादों में बना हुआ था, जिसका अब अंत हो गया है। इस फैसले के साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी राहें अलग कर ली हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.