Holi Special Gujiya Recipes: मावा ही नहीं, इस होली ट्राई करें ये 5 यूनिक गुजिया

Holi 2026: इस बार होली पर मेहमानों को खिलाएं कुछ खास! चॉकलेट, गुलकंद, रवा-नारियल और नमकीन गुजिया बनाने की आसान रेसिपी। जानें चाशनी वाली चंद्रकला बनाने का तरीका।

रवा-नारियल की गुजिया: होली के मौके पर आप मावा के अलावा आप रवा यानी सूजी और नारियल की फिलिंग वाली गुजिया बना सकते हैं. इसमें मिठास के लिए आप चीनी की बजाय गुड़ का इस्तेमाल करें यानी स्टफिंग के लिए तकरीबन आपको मोदक जैसी तैयारी करनी है. ये गुजिया कमाल की लगती है.

1 / 5
चाशनी वाली गुजिया या चंद्रकला: आप होली पर चाशनी वाली केसर गुजिया बना सकते हैं जो कमाल की स्वादिष्ट लगती है. इसके लिए आप 2 कप खोया में काजू, बादाम, पिस्ता बारीक काटकर डालें साथ में बिल्कुल थोड़ा सा बूरा, इलायची पाउडर और 15 से 20  केसर के धागे एक चम्मच गुनगुने दूध में भिगोकर एड करें. गुजिया फ्राई करने के बाद 1 या 2 तार की चाशनी बनाकर उसमें गुजिया कुछ देर के लिए डुबो दें और फिर निकालकर स्टोर करें.

2 / 5
चॉकलेट की फिलिंग वाली गुजिया: मॉर्डन लाइफस्टाइल में खाने को खूब ट्विस्ट दिए जाते हैं. आप इस होली चॉकलेटी फिलिंग की गुजिया बना सकते हैं जो बच्चों को खूब पसंद आएगी. इसकी फिलिंग बनाने के लिए लिए आप खोया में चॉकलेट चिप्स या फि डार्क चॉकलेट मिलाएं. बादाम, काजू, चिरौंजी के साथ 1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर भी एड करें. इस तरह आपकी चॉकलेटी गुजिया बनकर तैयार हो जाएगी.

3 / 5
गुलकंद की गुजिया बनाएं: आप गुलकंद की टेस्टी गुजिया बनाकर तैयार कर सकते हैं. आप रवा या फिर मावा को भूनने के बाद इसे ठंडा करें और फिर इसमें दो से तीन बड़े चम्मच गुलकंद मिला दें. 1 कप मावा में 2-3 चम्मच गुलकंद सही रहता है, क्योंकि इसकी का मेन फ्लेवर चाहिए होता है. अगर मिठास कम लगे तो बूरा मिला सकते हैं. हालांकि इतनी जरूरत नहीं पड़ती है.  गुलकंद की गुजिया बनाते वक्त जरूरी नहीं है कि आप मावा का यूज करें. इसकी जगह पर मिल्क पाउडर एड किया जा सकता है.

4 / 5
नमकीन गुजिया: होली पर आप नमकीन गुजिया बना सकते हैं जो लंबे समय तक खराब भी नहीं होती है. इसके लिए आप कड़ाही में थोड़ा सा घी या तेल गर्म करके, राई, दरदरी सौंफ, करी पत्ता, हींग, जैसी चीजें डालकर भूनें और फिर इसमें बारीक वाली सूजी डालकर सुनहरा होने तक हल्की आंच पर चलाते हुए भूनना है. इसे ठंडा करके हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, सांभर मसाला, थोड़ा सा अमचूर मिलाएं. चाहे तो इसमें डेसिकेटेड नारियल और दरदरी मूंगफली भी डाली जा सकती है.

5 / 5
Leave A Reply

Your email address will not be published.