Holi Special Trains 2026: कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने जारी की 10 और होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, यहाँ देखें रूट और टाइमिंग

होली के त्योहार को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. देशभर के अलग-अलग राज्यों में कार्यरत लोगों और खासकर यूपी-बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे ने 10 नई होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है.

होली के त्योहार को लेकर रेलवे खास इंतजाम किए हैं. देशभ के अलग-अलग राज्यों में काम कर रहे लोगों को सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का प्लान बनाया है. रेलवे ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है. वही अब बिहार कोलकाता-बिहार और यूपी के बीच 10 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की नई लिस्ट जारी की है. रेलवे ने ये फैसला लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया है.

दरअसल, त्योहारी सीजन होने की वजह से लोगों को ट्रेनों में लोगों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में रेलवे स्पेशल ट्रेनों को चलाकर लोगों को लिए राहत देने का काम किया है. रेलवे हर साल होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. जिनमें लालकुआं-कोलकाता, सहरसा-पूर्णिया, सोगरिया-दानापुर, डानकुनी-पटना और गोमतीनगर-मालतीपाटपुर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं. ये ट्रेनें विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी.

रेलवे ने कुछ और होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों के परिचालन से विशेष रूप से यूपी-बिहार के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली की वजह से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, जिससे लोगों को आने जाने में आसानी हो सके.

इन गाड़ियों का होगा संचालन

रेलवे ने जिन होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है उनमें गाड़ी संख्या 05060/05059 शामिल हैं यह ट्रेन लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं स्पेशल है. यह छपरा-सीवान-हाजीपुर- मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल 5 मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से 13.35 बजे खुलकर अगले दिन शुक्रवार को 23.55 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल 7 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को 5.00 बजे खुलकर अगले दिन 15.45 बजे लालकुआं पहुंचेगी. यह ट्रेन गोरखपुर-थावे-सीवान-छपरा-सोनपुर-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी-किउल सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

 

क्या होगा टाइमिंग और रूट?

इसके अलावा गाड़ी संख्या 05506/05505 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल का संचालन किया जाएगा. गाड़ी संख्या 05506 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 6 मार्च से 15 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को सहरसा से 13.20 से बजे चलेगी और 15.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी. वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 05505 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल 9 मार्च से 17 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को पूर्णिया कोर्ट से दोपहर 3 बजे चलेगी और शाम 6.30 बजे सहरसा पहुंचेगी. वहीं यह ट्रेन दौरम मधेपुरा, मुरलीगंज एवं बनमंखी स्टेशनों पर रुकेगी.

 

वहीं गाड़ी संख्या 09803/09804 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया होली स्पेशल का संचालन किया जाएगा. यह गाड़ी 1 मार्च को सोगरिया से रात 11.10 से बजे चलेगी और अगले दिन रात 11.45 बजे दानापुर पहुंचेगी. वहीं, वापसी में 3 मार्च को दानापुर से रात 1.15 बजे खुलकर अगले दिन 1.10 बजे सोगरिया पहुंचेगी.

 

रेलवे गाड़ी संख्या 03035/03036 डानकुनी-पटना स्पेशल का भी संचालन करेगा, जो 27 फरवरी से एवं 4 मार्च को डानकुनी से रात 12.30 से बजे चलेगी जो दोपहर 2.45 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं, वापसी में यही गाड़ी 27 मार्च एवं 4 मार्च को पटना से 4.15 बजे रवाना होगी जो अगले दिन सुबह 7 बजे डानकुनी पहुंचेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.