IDFC Bank Scam: ₹250 करोड़ के बैंक घोटाले में सावन ज्वैलर्स का मालिक गिरफ्तार; सरकारी पैसे को कैश में बदलने और धोखाधड़ी का आरोप

IDFC बैंक घोटाले में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सावन ज्वैलर्स के मालिक राजन कटोदिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ₹250 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि को अवैध रूप से ठिकाने लगाने और कैश कन्वर्जन का आरोप है। जानें इस हाई-प्रोफाइल घोटाले की पूरी अपडेट।

चंडीगढ़ : आई.डी.एफ.सी. बैंक घोटाला मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) ने सावन ज्वैलर्स के मालिक राजन कटोदिया को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पाया कि 250 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सावन ज्वैलर्स द्वारा रिभव रिषी, अभय कुमार, अभिषेक सिंगला, स्वाति सिंगला व अन्य आरोपियों की विभिन्न कंपनियों-फर्मों से प्राप्त की गई।

इन कंपनियों-फर्मों में पैसे सरकारी खातों से गैर-कानूनी तरीके से ट्रांसफर किए गए थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सावन ज्वैलर्स के मालिक राजन द्वारा मुख्य आरोपियों के लिए कैश कन्वर्जन का काम किया गया व इसके लिए भारी कमीशन प्राप्त किया। आरोपी द्वारा इन फर्मों-कंपनियों के नाम सोने के आइटम्स बेचे हुए दिखाए गए।

आरोपी राजन ने इस मामले में धोखाधड़ी की शुरूआत से ही षड्यंत्र रचने में अहम भूमिका निभाई तथा पूर्व योजना के तहत अपराध को अंजाम देने में सक्रिय योगदान दिया। इस मामले में यह 12वीं गिरफ्तारी है। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पछताछ की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.