IND vs PAK T20 World Cup: पाकिस्तान मैच से पहले टेंशन में टीम इंडिया, ये 4 बड़ी वजहें खड़ी कर सकती हैं मुश्किल

15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अभिषेक शर्मा की फिटनेस, रिंकू सिंह का फॉर्म और स्पिनर्स के खिलाफ कमजोरी कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए बड़ी सिरदर्द बनी हुई है। जानें पूरी रिपोर्ट।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला है. यह मैच पहले से ही काफी चर्चा में रहा, खासकर राजनीतिक विवादों और बॉयकॉट की धमकी के कारण, लेकिन अब मैच तय हो चुका है. हालांकि, टीम इंडिया इस हाई-वोल्टेज क्लैश में कुछ चुनौतियों से जूझ रही है. नामीबिया के खिलाफ हालिया जीत के बावजूद, चार बड़ी वजहें हैं जिनसे टीम इंडिया बुरी तरह फंसी दिख रही है.

अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर सवाल

टीम का विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा पेट की स्टमक इंफेक्शन से जूझ रहे हैं. पहले मैच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. जिसके चलते वह नामीबिया मैच को मिस कर गए. हालांकि, वह अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और टीम मैनेजमेंट सतर्क है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी संकेत दिए कि उन् वापसी के लिए एक-दो मैच और लग सकते हैं. ऐसे में अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेलते हैं तो टीम की टेंशन बढ़ सकती है.

रिंकू सिंह का खराब फॉर्म

मिडिल ऑर्डर में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले रिंकू सिंह इस टूर्नामेंट में अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. टूर्नामेंट के पहले मैच में वह 14 गेंदों पर 6 रन की पारी ही खेल सके थे. इस दौरान उन्होंने कोई भी चौका-छक्का नहीं जड़ा था. वहीं, दूसरे मैच में भी वह 6 गेंदों पर 1 रन ही बना पाए, जो टीम इंडिया के लिए एक बढ़ी टेंशन हैं. रिंकू आमतौर पर विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन फिलहाल उनका बल्ला खामोश नजर आ रहा है.

स्पिनर्स के खिलाफ फंसे बल्लेबाज

नामीबिया मैच में भारत ने 209 रनों का स्कोर बनाया, लेकिन मिडिल ओवरों में स्पिन के सामने टीम फंस गई. नामीबिया के स्पिनर्स जैसे बर्नार्ड शोल्ट्ज और गेरहार्ड इरास्मस ने विकेट चटकाए और मिडिल ओवरों में भारत को रोक दिया. यानी स्पिन के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी एक बार फिर उजागर हुई है. पाकिस्तान के पास मजबूत स्पिन अटैक है और कोलंबो की पिच स्पिन फ्रेंडली हो सकती है, जो टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है.

पावरप्ले में गेंदबाजी की कमजोरी

नामीबिया ने पावरप्ले में तेज शुरुआत की और भारत के गेंदबाज शुरुआत में महंगे साबित हुए. पावरप्ले में रन लुटने से टीम को शुरुआती झटका लगा. नामीबिया ने पहले 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन बटोरे. पाकिस्तान के खिलाफ पावरप्ले निर्णायक हो सकता है, जहां उनके ओपनर्स आक्रामक हो सकते हैं. भारत के गेंदबाजों को बेहतर कंट्रोल की जरूरत है, वरना पाकिस्तान बड़ा स्कोर बना सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.