India-Iran Diplomatic Win: भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत; स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान ने दी हरी झंडी, जयशंकर की बातचीत का बड़ा असर
भारतीय विदेश नीति का बड़ा प्रभाव! विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच बातचीत के बाद ईरान, हॉर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय टैंकरों को सुरक्षित गुजरने देने पर सहमत हो गया है। जहां पश्चिमी देशों के जहाजों पर हमले हो रहे हैं, वहीं भारतीय जहाज 'पुष्पक' और 'परिमल' सुरक्षित मार्ग पर हैं।
अब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान नहीं रोकेगा. जहां अमेरिका और यूरोपीय देशों के जहाजों के हॉर्मुज में कदम रखते ही ईरानी नेवी उनपर हमला बोल रही है, वहीं अब भारतीय झंडे वाले जहाज बिना किसी रुकावट हॉर्मुज को पार करेंगे. ये खबर भारत की विदेश नीति और बढ़ते प्रभाव का उदाहरण हैं. भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत के बाद भारत को ये छूट दी गई है.
विदेश मंत्री के फोन के बाद ईरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से भारत के झंडे वाले टैंकरों को गुजरने की अनुमति देने पर सहमत हुआ है. खबरों के अनुसार भारत के दो टैंकर, ‘पुष्पक’ और ‘परिमल’, हॉर्मुज से सुरक्षित रूप से गुजर रहे हैं. यह तब हो रहा है जब अमेरिका, यूरोप और इजराइल के जहाजों को अभी भी वहां प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है.
ये खबर अभी अपडेट की जा रही है…