International Women’s Day: आलिया भट्ट को बेटी राहा और रणबीर कपूर ने दिया प्यारा सरप्राइज; शेयर की हाथ से बने कार्ड की फोटो

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के मौके पर आलिया भट्ट को बेटी राहा और पति रणबीर कपूर से बेहद खास तोहफा मिला। आलिया ने राहा के हाथ से बने प्यारे कार्ड की झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर एक इमोशनल मैसेज लिखा है। देखें वायरल फोटो और आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स।

8 मार्च को इंटरनेशनल वुमन्स डे यानी महिला दिवस सेलिब्रेट किया गया. इस खास मौके पर रश्मिका मंदाना, ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार समेत कई सेलेब्स ने अपने चाहने वालों को विश किया. वहीं, आलिया भट्ट ने भी वुमन्स डे पर एक फोटो पोस्ट की, जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर स्माइल आ गई. आलिया भट्ट को वुमन्स डे पर सबसे प्यारा गिफ्ट मिला है. ये गिफ्ट किसी और ने नहीं, बल्कि बेटी राहा ने रणबीर कपूर के साथ मिलकर दिया. वुमन्स डे के मौके पर राहा ने पापा रणबीर कपूर के साथ मिलकर मम्मी आलिया के लिए एक खास चीज बनाई, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की.

एक्टर रणबीर कपूर और राहा कपूर ने इस इंटरनेशनल वुमन्स डे पर आलिया भट्ट को एक्स्ट्रा स्पेशल महसूस कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी. बाप-बेटी की इस जोड़ी ने आलिया के लिए एक दिल को छू लेने वाला सरप्राइज तैयार किया, जिसमें राहा ने अपनी मम्मी को प्यारा सा हाथ से लिखा कार्ड दिया.

आलिया ने शेयर की फोटो

आलिया भट्ट ने वुमन्स डे पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें हाथ से लिखा एक प्यारा सा कार्ड नजर आया. इस कार्ड को राहा ने पापा रणबीर कपूर के साथ मिलकर खास आलिया के लिए बनाया. वुमन्स डे के इस कार्ड को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, “एक प्यारी सी याद दिलाने वाली बात कि शायद सबसे खूबसूरत चीज जो हम अपनी बेटियों को सिखा सकते हैं, वो है खुद को जानना, खुद पर भरोसा करना और वो जो बन रही हैं, उसे सेलिब्रेट करना.”

आलिया भट्ट वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट ने हाल ही में बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 को रिप्रेजेंट कर खूब तारीफें बटोरी थीं. एक्ट्रेस के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें अल्फा और लव एंड वॉर शामिल है. वहीं, रणबीर कपूर अपनी मेगा बजट अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ की तैयारी कर रहे हैं, जिसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होने वाला है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.