Iran Attacks Gulf: खाड़ी देशों में युद्ध का खौफ! रियाद बना अमीरों का ‘एग्जिट पॉइंट’; प्राइवेट जेट के दाम ₹3 करोड़ के पार

ईरान के हमलों के बाद खाड़ी देशों में तनाव चरम पर! सऊदी अरब का रियाद अब अमीरों और अधिकारियों के लिए देश छोड़ने का मुख्य सेंटर बन गया है। दुबई से 10 घंटे की ड्राइव कर रियाद पहुंच रहे हैं लोग। $350,000 तक पहुंची प्राइवेट जेट की कीमतें। जानें मिडिल ईस्ट का ताजा हाल।

ईरान ने वीकेंड में खाड़ी के कई देशों पर हमले किए, जिस वजह से वहां पर तनाव बढ़ा हुआ है. इनमें मुख्य रूप से ईरान और दूसरे देशों जैसे यूएई, कतर, बहरीन, सऊदी अरब शामिल हैं. ऐसे में इस तनाव से खुद को बचाने के लिए लोग वहां से निकलने की कोशिश में लगे हुए हैं. बढ़ते तनाव के बीच रियाद लोगों को निकालने का मुख्य सेंटर बन गया है.

सेमाफोर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब का रियाद, अमीर लोगों और सीनियर अधिकारियों के लिए खाड़ी क्षेत्र छोड़ने का मुख्य सेंटर बन गया है. यहां से लोगों के जाने के लिए रियाद अब मुख्य एग्जिट पॉइंट बन गया है, लोग मोटी रकम खर्च करके यहां आ रहे हैं. सऊदी राजधानी का किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट खाड़ी के उन कुछ बड़े एयरपोर्ट में से एक है जो अभी भी सामान्य रूप से चल रहे हैं.

रियाद से क्यों जा रहे हैं लोग?

कई देशों में एयरस्पेस बंद होने की वजह से लोग यहां फंसे हुए हैं. इनमें से जो लो बड़ी रकम दे सकते है वो एग्जीक्यूटिव और अमीर लोग सड़क के रास्ते रियाद जा रहे हैं. कुछ लोग तो इस इलाके से बाहर जाने के लिए प्राइवेट या कमर्शियल फ्लाइट पकड़ने के लिए दुबई से 10 घंटे की ड्राइव भी कर रहे हैं.

प्राइवेट सिक्योरिटी और लग्जरी इवैक्युएशन सेमाफोर के सूत्रों के मुताबिक, प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनियां क्लाइंट्स को सुरक्षित रियाद पहुंचाने के लिए बड़ी SUV गाड़ियों का इंतजाम कर रही हैं. वहां पहुंचने के बाद, जाने के लिए चार्टर्ड एयरक्राफ्ट का इंतज़ाम किया जाता है.

इस इलाके से जाने वालों में कौन हैं शामिल?

  • ग्लोबल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के सीनियर एग्जीक्यूटिव
  • बिजनेस के लिए खाड़ी देश जाने वाले अमीर लोग
  • अमीर टूरिस्ट जो इस इलाके में घूमने आए थे

प्राइवेट जेट की कीमतें $350,000 तक बढ़ गई हैं. यहां पर युद्ध की वजह से फ्लाइट्स की अचानक मांग की वजह से कीमतों में इजाफा पाया गया है. विमाना प्राइवेट के CEO अमीर नारन ने सेमाफोर को बताया कि गल्फ छोड़ने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए रियाद अभी एकमात्र असली ऑप्शन है. रियाद से यूरोप के लिए प्राइवेट जेट चार्टर अब $350,000 तक महंगे हो गए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.