Jhajjar Crime News: झज्जर में होली का जश्न मातम में बदला; पति ने आपसी विवाद में पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

हरियाणा के झज्जर जिले के बिरधाना गांव में सनसनीखेज वारदात! होली के दिन मामूली विवाद में पति संजय ने पत्नी अंजलि की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार है। पुलिस और FSL टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की।

झज्जर: हरियाणा के झज्जर जिले के गांव बिरधाना से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। जहाँ पूरा देश रंगों के त्योहार ‘होली’ के जश्न में डूबा था, वहीं बिरधाना गांव में एक घर की खुशियां मातम में बदल गईं। एक शख्स ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अंजलि (पत्नी संजय) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि होली के दिन पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति संजय ने तैश में आकर अपनी पत्नी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से अंजलि की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्याकांड को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी संजय मौके से फरार होने में कामयाब रहा। फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक पड़ोसी और ग्रामीण मौके पर पहुँचे, तब तक अंजलि दम तोड़ चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और FSL (फॉरेंसिक) की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.