Jui Mandi News: जूई मंडी का गेट 3 साल से बंद, आढ़तियों ने दी जाम की चेतावनी
जूई अनाज मंडी का गेट नंबर 1 पिछले 3 साल से बंद होने पर आढ़तियों में भारी रोष। गेहूं-सरसों सीजन में लग रहा जाम। मंडी सचिव ने दिया गेट जल्द खोलने का आश्वासन।
जूई। अनाजमंडी का गेट नंबर एक पिछले तीन वर्षों से बंद होने के कारण आढ़तियों में भारी रोष है और मंडी में अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। गेंहू और सरसों का सीजन चरम पर होने के बावजूद एक ही गेट से आवागमन होने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।