Karnal School Bus Fire: करनाल में टला बड़ा हादसा; स्कूल बस का टायर फटने के बाद लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से सुरक्षित बचे 30 बच्चे

करनाल के सेक्टर-6 में आरपीएस स्कूल (RPS School) की बस में अचानक आग लग गई। बस का टायर फटने के बाद हुए शॉर्ट सर्किट से धुआं उठने लगा। बस में सवार 30 बच्चों को चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डायल 112 और अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

करनाल: सेक्टर-6 स्थित गुरु ब्रह्मानंद चौक के पास बुधवार को निजी स्कूल बस का टायर फटने पर हुए शार्ट सर्किट से धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे और उन्हें घर छोड़ा जा रहा था। धुआं उठते ही चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोककर सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। इसके कुछ ही देर बाद बस में आग लग गई, जिसे चालक और कंडक्टर ने अग्निशामक यंत्रों की मदद से बुझा दिया।

आरपीएस स्कूल की बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। जब बस सेक्टर-6 के गुरु ब्रह्मानंद चौक के पास पहुंची तो अचानक बस का अगला टायर फट गया, जिसके बाद बस से धुआं निकलने लगा। बस में बैठे – बच्चों में घबराहट हो गई लेकिन चालक ने तुरंत स्थिति को – संभालते हुए बस को साइड में रोक दिया और सभी बच्चों – को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बस चालक सतीश कुमार – ने बताया कि बच्चों को उतारते ही बस में आग लग गई, – लेकिन बस में मौजूद अग्निशामक यंत्रों की मदद से उन्होंने – और कंडक्टर ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।

Leave A Reply

Your email address will not be published.