Loharu News: लोहारू रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में मिला बिहार के युवक का शव
लोहारू रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बिहार के 22 वर्षीय संतोष कुमार का शव मिलने से सनसनी। मजदूरी के लिए घर से निकला था युवक। जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी।
लोहारू। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जीआरपी पुलिस को वीरवार रात करीब एक बजे संदिग्ध अवस्था में युवक मिला था जिसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संतोष कुमार (22) निवासी गांव खरूही, जिला मोतिहारी (बिहार) के रूप में हुई है।